स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

विदर्भ और केरल की रोमांचक जीत, रेलवे ने सिक्किम को 102 रन से हराया

विदर्भ और केरल की रोमांचक जीत, रेलवे ने सिक्किम को 102 रन से हराया
इकाना स्टेडियम में सिक्किम के बल्लेबाज का विकेट लेने के बाद जश्न मनातीं रेलवे की रेणुका सिंह ठाकुर

रघुबीर शर्मा। लखनऊ

 इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में सोमवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विदर्भ और केरल की टीमों ने अपने-अपने मैच महज एक-एक रन से जीतकर मुकाबले अपने नाम किए, जबकि रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिक्किम को 102 रन के बड़े अंतर से पराजित किया।

विदर्भ ने तमिलनाडु को एक रन से हराया

इकाना स्टेडियम के बी-ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। विदर्भ ने छह विकेट पर 131 रन बनाए। भारती फुलमाली ने 39 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए, जबकि कप्तान मोना मेश्राम ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। जवाब में तमिलनाडु की टीम सात विकेट पर 130 रन ही बना सकी। दयालन हेमलता ने 37 और गुनालायन कमलनी ने 34 रन बनाए। विदर्भ की श्रेया लांजेवार ने 22 रन देकर पांच विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच रही।

केरल ने त्रिपुरा पर दर्ज की रोमांचक जीत

इकाना के ए-ग्राउंड पर केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 108 रन बनाए। शानी टी. ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। त्रिपुरा की ओर से सेबिका दास,प्रियंका और अंबेषा दास ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी। इस तरह केरल ने एक रन से मुकाबला जीत लिया। केरल की सजीवन सजाना ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बनी।

रेलवे ने सिक्किम को 102 रन से दी शिकस्त

एक अन्य मुकाबले में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 135 रन बनाए। शिप्रा गिरी ने 46 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। सिक्किम की प्रमुला छेत्री ने चार और आजना पाटीदार ने तीन विकेट लिए। जवाब में सिक्किम की टीम रेलवे के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 14.5 ओवर में महज 33 रन पर सिमट गई। रेलवे की एकता बिष्ट ने आठ रन देकर तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बनीं। रेणुका सिंह ठाकुर और पूनम यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच एकता बिष्ट रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें