कुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान

एक दर्जन दुकानें हटाईं, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। कुर्सी रोड पर सोमवार को नगर निगम जोन-तीन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगी करीब एक दर्जन दुकानों को हटाया गया। अभियान सेंट मैरी अस्पताल से जेनेसिस मोड़ तक चलाया गया। अतिक्रमण प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं।
इसके बाद नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर दुकानों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान तीन दुकानों के काउंटर, 10 खाली कैरेट और दो कंबल जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।



