स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

आरएसजी जूनियर एकेडमी की 70 रन से शानदार जीत, वेदांत कपूर बने मैन ऑफ द मैच

आरएसजी जूनियर एकेडमी की 70 रन से शानदार जीत, वेदांत कपूर बने मैन ऑफ द मैच
वेदांत कपूर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। वेदांत कपूर की घातक गेंदबाजी और जिगर गौर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आरएसजी जूनियर एकेडमी ने प्रथम लेट मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को 70 रन से करारी शिकस्त दी। एनईआर ऐशबाग स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेदांत कपूर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसजी जूनियर एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष प्रियम ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। कप्तान यशार्थ दीप मिश्रा ने तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि अनुव पिनोई ने 22 रन का योगदान दिया।

216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब की टीम आरएसजी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 26.4 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मैनचेस्टर की ओर से शशांक दुबे ने 22 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि अर्पित सैनी ने 27 रन बनाए।

आरएसजी जूनियर एकेडमी की ओर से वेदांत कपूर ने 4.4 ओवर में महज 17 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, जिगर गौर ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। दोनों गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आरएसजी जूनियर एकेडमी ने मुकाबला 70 रन से अपने नाम कर लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें