स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने तिरुचि पहुंचे उपराष्ट्रपति

तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने तिरुचि पहुंचे उपराष्ट्रपति

एजेंसी। तिरुचि। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सोमवार को तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूटीएन) के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई से तिरुचि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री पे. विश्वनाथन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा एवं सूचना विभाग के मंत्री राजमोहन ने उन्हें एक पुस्तक भी भेंट की।
हवाई अड्डे से उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से तिरुवरूर के लिए रवाना हुए। उनके साथ तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मंत्री पे. विश्वनाथन भी गए। तिरुवरूर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए अस्थाई हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल पर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से दीक्षांत समारोह स्थल के लिए रवाना हुए। तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह तिरुवरूर के पास नीलकुडी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। दीक्षांत समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान करेंगे। इसके साथ ही वह विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तिरुचि से तिरुवरूर तक उनके कार्यक्रम वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें