पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गया

बी पी त्रिपाठी ,बलरामपुर
बलरामपुर।31 अक्टूबर, को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल‘ का जयंती मनाया गया। ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल‘ के जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, उप प्रधानाचार्या/उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय एवं राघवेन्द्र त्रिपाठी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर द्धीप प्रज्जवलित किया।
‘सरदार वल्लभ भाई पटेल‘ के जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रबन्धक इं0 आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी, उप प्रधानाचार्या/उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय एवं राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने बच्चों को बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 गुजरात के नाडियाद में एक किसान परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम झवेरभाई और माता का नाम लाडबा देवी था। भारत में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल एक स्वतंत्रता सेनानी थे जो स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बने थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की शिक्षा का प्रमुख स्त्रोत स्वाध्याय था। उन्होनें लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई की और उसके बाद पुनः भारत आकर अहमदाबाद में वकालत शुरू की। सरदार पटेल ने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। वह भारत की राजनीतिक एकता से समझौता करने के लिए तैयार नहीं थे और उन्होनें संघ के भीतर स्वतंत्र राज्यों के विचार को छेड़ा। अपनी फौलादी इच्छाशक्ति के कारण, उन्हें ‘‘भारत का लौह पुरूष‘‘ भी कहा जाता है।
‘सरदार वल्लभ भाई पटेल‘ के जयंती के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण तथा कला प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण के अन्तर्गत आयुश तिवारी, साक्षी शुक्ला तथा गरिमा चौधरी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन परिचय पर अपना-अपना विचार प्रकट किया। कला के अन्तर्गत श्रेयसी, दानिया, सिमर, अनुकृति, उन्नति, अंशिका, याशमीन, रिचा, अनुष्का ने अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया।
अन्त में ‘‘सरदार वल्लभ भाई पटेल‘ के जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/उप प्रधानाचार्या/प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक/अध्यापिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को धूमधाम से मनाया।



