स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

वरिष्ठजनों का सम्मान, दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क सिविल सेवा कोचिंग का शुभारंभ

वरिष्ठजनों का सम्मान, दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क सिविल सेवा कोचिंग का शुभारंभ

  • 9.90 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ
  • 147.34 करोड़ की पेंशन राशि डीबीटी से हस्तांतरित

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क सिविल सेवा कोचिंग का शुभारंभ भी किया गया। साथ ही प्रदेश के पेंशनधारकों को सितंबर माह की पेंशन के रूप में 147.34 करोड़ से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।
कार्यक्रम में कहा गया कि वरिष्ठजन अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्यों की ऐसी धरोहर हैं, जिनसे नई पीढ़ी को निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। उनके सम्मान, अधिकारों की सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी समाज के साथ सरकार की भी है। बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश के 9.90 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है। सरकार की ओर से पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने की व्यवस्था भी की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए भरण-पोषण अधिनियम के प्रावधान लागू हैं। इसके अलावा बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थाटन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान और कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें