स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
वोट चोरी’ से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्यावोट चोरी’ से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा और ट्रेकिंग पर रोक

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा और ट्रेकिंग पर रोक

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। उत्तराखंड में अगले दो दिनों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के मद्देनजर प्रशासन ने चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और ट्रेकिंग गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगा दी है। यात्रियों और आम लोगों से मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 सितंबर को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 27 सितंबर को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम साफ होने तक रुकी चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए गढ़वाल मंडल में चारधाम यात्रा को मौसम सामान्य होने तक रोकने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर मौसम की स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की थी। पहले यह तय किया गया था कि खराब मौसम में यात्रियों को निकटतम होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया।
केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री क्षेत्र में भी खतरा

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में क्लाउड फॉर्मेशन बढ़ने के कारण तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों में पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।

हेमकुंड साहिब और ट्रेकिंग पर भी रोक
सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा और विभिन्न ट्रेकिंग मार्गों पर भी अस्थायी रोक लगाई गई है। भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा बढ़ जाता है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मौसम में सुधार होने के बाद परिस्थितियों की समीक्षा कर यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

बदरीनाथ केदारनाथ और गंगोत्री के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। इन इलाकों में क्लाउड फॉर्मेशन बढ़ने के कारण तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों में पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।
-विनोद कुमार सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें