स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

उज्ज्वल निकम, कंगना रनौत और तरुण चुघ ने राहुल गांधी को घेरा, झारखंड मुद्दे पर उठाए सवाल

उज्ज्वल निकम, कंगना रनौत और तरुण चुघ ने राहुल गांधी को घेरा, झारखंड मुद्दे पर उठाए सवाल

एजेंसी। नई दिल्ली। झारखंड में ‘विधानसभा घेराव’ के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को संसद में सियासी घमासान तेज हो गया। एनडीए सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए झारखंड की घटना पर जवाब देने की मांग की। भाजपा सांसद उज्ज्वल निकम ने आरोप लगाया कि पिछले दो सप्ताह से संसद की कार्यवाही बाधित है और न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा में जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो पा रही है। उन्होंने कहा कि बहस लोकतंत्र के लिए जरूरी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जिस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित कर रही है, वह शर्मनाक है।
उज्ज्वल निकम ने कहा कि झारखंड में छात्रों की पिटाई के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा नहीं कर रहा है और राहुल गांधी को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर ‘दोहरा रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन से भी भाग रहे हैं और झारखंड में बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर भी चुप हैं। चुघ के मुताबिक देश राहुल गांधी की इस दोहरी नीति को देख रहा है और उन्हें संसद में इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी झारखंड की घटना को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में छात्रों के साथ हिंसा हो रही है और इस मामले में राहुल गांधी से सवाल किया जाना चाहिए। रनौत ने दावा किया कि राहुल गांधी चर्चा से इनकार कर रहे हैं। पहले विपक्ष की ओर से कुछ अन्य विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा की मांग की गई, लेकिन चर्चा का अवसर मिलने पर भी उसे स्वीकार नहीं किया गया। रनौत ने विपक्ष पर देश और संसद के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद अरुण सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को घेरते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार है और वहां युवाओं की बेरहमी से पिटाई हुई है। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी झारखंड क्यों नहीं जाते। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता इस मुद्दे से बच रहे हैं और उन्हें मौके पर जाकर स्थिति देखनी चाहिए। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष की मानसिकता सदन को चलने देने की नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष झारखंड के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें