स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने रामलीला मैदान व दशहराबाग का किया निरीक्षण

त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने रामलीला मैदान व दशहराबाग का किया निरीक्षण

बाराबंकी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने कोतवाली नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान, दशहराबाग सहित प्रमुख व संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पैदल गश्त कर बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस दौरान बिजली के ढीले तारों, पोलों और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। इस दौरान एएसपी नगर मोहम्मद आफताब आलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें