स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरीजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचरोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरीजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोच

लग्जरी कारों से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 77 लाख का माल बरामद

लग्जरी कारों से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 77 लाख का माल बरामद

वैभव दीक्षित। सीतापुर

अटरिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 77 लाख रुपये मूल्य के चोरी के जेवरात, नकदी, अवैध असलहे तथा दो लग्जरी कारें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से ही तीन दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान योगेन्द्र चैहान निवासी नरेन्द्रपुर थाना सदरपुर तथा धर्मराज यादव निवासी बढ़ईडीहा थाना रेउसा के रूप में हुई है। दोनों चोरी के जेवरात बेचने के लिए लखनऊ जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर अटरिया पुलिस और एसओजी टीम ने अटरिया-नीलगांव मार्ग स्थित पहाड़पुर चैराहे के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अलग-अलग कारों से सफर कर रहे थे।

पूछताछ में दोनों ने अटरिया थाना क्षेत्र के अलबदा और मनवां गांव में हुई चोरियों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, चार हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में बरामद ऑडी कार सुपरटेक कंपनी के नाम पंजीकृत पाई गई, जबकि दूसरी सियाज कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने उसका वास्तविक पंजीकरण नंबर भी सत्यापित कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लग्जरी कारों का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि लोगों को उन पर संदेह न हो और वे आसानी से वारदातों को अंजाम दे सकें। मुख्य आरोपी योगेन्द्र चैहान हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

लोगों ने की पुलिस की सराहना…
अटरिया क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले का खुलासा किया। चैंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी लाखों रुपये की लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर रेकी करते थे और बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय लोगों ने अटरिया थाना प्रभारी लालबहादुर मिश्रा और पुलिस टीम की सराहना की।

क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक…
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि बीते माह अटरिया क्षेत्र के अलबदा और मनवां गांवों में हुई चोरियों का सफल खुलासा किया गया है। मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके कब्जे से करीब 77 लाख रुपये मूल्य का सोना-चांदी तथा दो लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपितों पर विभिन्न थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच बाइक बरामद
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने बाबाकुटी पुलिया के पास घेराबंदी कर सलमान, छोटू यादव उर्फ राजकुमार यादव और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन एचएफ डीलक्स, एक स्प्लेंडर प्लस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने महमूदाबाद तथा बाराबंकी जनपद से वाहन चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेजते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें