स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
करवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौतक्लब में आधी रात के बाद भी डीजे का शोर, फिर शराब के नशे में जमकर बवालसाजिश नाकाम: यूपी एटीएस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तारसीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीनए श्रम कोड पर मंथन, भविष्य के कार्यबल की तैयारी पर जोरऋषिकेश में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल, 50% बसें ठप्पयूपी में मौसम के बाद सियासत में भी तूफान...अमित शाह की हुंकार, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो UCC लागूअधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तारकरवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौतक्लब में आधी रात के बाद भी डीजे का शोर, फिर शराब के नशे में जमकर बवालसाजिश नाकाम: यूपी एटीएस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तारसीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीनए श्रम कोड पर मंथन, भविष्य के कार्यबल की तैयारी पर जोरऋषिकेश में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल, 50% बसें ठप्पयूपी में मौसम के बाद सियासत में भी तूफान...अमित शाह की हुंकार, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो UCC लागूअधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तार

रोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी

दो नवंबर को बीआरपी कॉलेज में लगेगा जिला मुख्यालय का वृहद रोजगार मेला

रोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी

पायनियर। जौनपुर

जनपद के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल और अभिरुचि के अनुरूप प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में जौनपुर विधानसभा क्षेत्र का वृहद रोजगार मेला आगामी दो नवंबर 2026 को प्रात: 10 बजे से बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों को आमंत्रित किया गया है। इसमें 50 से अधिक कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इसके माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मिशन के अंतर्गत जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

वृहद रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार और युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए रोजगार मेले में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की इस पहल से जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार की नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें