स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजन

क्लब में आधी रात के बाद भी डीजे का शोर, फिर शराब के नशे में जमकर बवाल

क्लब में आधी रात के बाद भी डीजे का शोर, फिर शराब के नशे में जमकर बवाल

किंग्स क्लब में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस से भी भिड़े हुड़दंगी

पुलिसकर्मियों को निलंबित कराने की दी धमकी, पांच गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड स्थित किंग्स क्लब में देर रात जश्न का माहौल उस समय हंगामे में बदल गया।जब निर्धारित समय-सीमा के बाद भी डीजे बजता रहा और देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर करीब 12 से 15 लोग आपस में भिड़ते मिले। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस के समझाने पर भी लोग शांत नहीं हुए। आरोप है कि नशे की हालत में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और उन्हें लाइन हाजिर व निलंबित कराने तक की धमकी दे डाली। 26/27 अक्टूबर की रात हुए इस घटनाक्रम में दो लोग चोटिल मिले। 

मारपीट में लखीमपुर खीरी निवासी रजत गुप्ता भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कथित तौर पर हंगामा कर रहे लोग पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे। काफी देर तक समझाने के बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर पुलिस ने न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग कर हालात संभाले।पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। इनमें प्रथम पक्ष के रजत गुप्ता और शाश्वत पाण्डेय तथा दूसरे पक्ष के अखण्ड सिंह, अभय प्रताप सिंह और आकाश सिंह शामिल हैं। 

इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल क्लब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ है। पुलिस की जांच में क्लब के एंट्री रजिस्टर में अनंत राजपूत और उनके साथियों की कोई एंट्री दर्ज नहीं मिली। वहीं, क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे भी संचालित नहीं पाए गए। कैमरे बंद होने की वजह क्लब मैनेजर भी स्पष्ट नहीं कर सका। पुलिस ने तकनीकी जांच के लिए डीवीआर कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के अनंत राजपूत से संबंधित होने और उनके विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।क्लब में निर्धारित समय के बाद भी डीजे बजने, विवाद के दौरान सुरक्षा इंतजामों और सीसीटीवी कैमरों के बंद मिलने को लेकर पुलिस ने क्लब प्रबंधन के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। पूरे घटनाक्रम की जीडी में प्रविष्टि कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें