स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजन

डंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

डंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गोपालखेड़ा पुल के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से घायल बाइक सवार दम्पत्ति ने शुक्रवार सुबह ट्रामा-दो में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल उनका बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जनपद के गढ़ी छतेना निवासी वासुदेव (58) गुरुवार सुबह पत्नी विमला और बेटे आदित्य शर्मा के साथ बाइक से अपने बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने रायबरेली के बछरावां जा रहे थे। 

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालखेड़ा पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वासुदेव और उनकी पत्नी विमला डंपर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटा बाइक समेत उछलकर दूसरी तरफ जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से पीजीआई के ट्रामा-दो में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान वासुदेव और उनकी पत्नी विमला की मौत हो गई। 

घायल बेटे आदित्य का इलाज जारी है। पुलिस ने दम्पत्ति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें