स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंहयूपी में लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार : पंकज चौधरीदीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसेंडॉ. अमित केशरी न्यूरो-ओटोलॉजिकल एंड इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के चुने गए अध्यक्षकरवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौतक्लब में आधी रात के बाद भी डीजे का शोर, फिर शराब के नशे में जमकर बवालसाजिश नाकाम: यूपी एटीएस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तारसीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीहर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंहयूपी में लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार : पंकज चौधरीदीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसेंडॉ. अमित केशरी न्यूरो-ओटोलॉजिकल एंड इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के चुने गए अध्यक्षकरवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौतक्लब में आधी रात के बाद भी डीजे का शोर, फिर शराब के नशे में जमकर बवालसाजिश नाकाम: यूपी एटीएस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तारसीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारी

अधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तार

अधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तार

बेहट। अवैध खनन और खनिज परिवहन के विरुद्ध चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों की रेकी करने वाले दो युवकों को थार गाड़ी समेत पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रात उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी शशि कुमार शर्मा और खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे तहसील क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करते एक वाहन और एक ओवरलोड वाहन को पकड़कर सीज किया गया।

एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि रात करीब एक बजे तहसील गेट के सामने काले रंग की थार गाड़ी संख्या यूपी 11 सीआर 1112 खड़ी थी। गाड़ी में सवार व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजिउर रहमान पुत्र ताजुल हसन निवासी ग्राम माहेश्वरी खुर्द और विशाल पुत्र अब्दुल समी निवासी ग्राम माहेश्वरी खुर्द बताया। शक होने पर उनके मोबाइल फोन की जांच की गई तो 'यार अनमुल्ले' नामक एक ग्रुप मिला। 

इस ग्रुप में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन साझा की जा रही थी। ग्रुप पर एसडीएम बेहट और सीओ बेहट की लोकेशन को लेकर सतर्क रहने के संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा था। दोनों आरोपियों को कोतवाली प्रभारी को सौंपा गया और उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर थार गाड़ी सीज कर दी गई। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें