स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

डंपर में फंसकर बाइक सवार दो व्यक्त्तियों की मौके पर मौत

डंपर में फंसकर बाइक सवार दो व्यक्त्तियों की मौके पर मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक डंपर में फंस गई और चालक उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा कर डंपर को बिजनौर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मोहनलालगंज के रानीखेड़ा स्थित हरिकंशगढ़ी निवासी रामसेवक यादव (50) रविवार को अपने साढ़ू सीतापुर अटरिया के नकरहा गांव निवासी रामू यादव (45) के घर गए थे।

मृतक रामू

 

गुरुवार को दोनों एक ही बाइक से किसान पथ होते हुए हरिकंशगढ़ी लौट रहे थे। तभी दोपहर करीब 1:30 बजे सरोजनीनगर में दरोगाखेड़ा स्थित कानपुर रोड और गहरू अंडरपास के बीच किसान पथ पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर में फंस गई। बाइक चला रहे रामू यादव और पीछे बैठे रामसेवक यादव सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग निकला और बाइक को लगभग दो किलोमीटर तक घसीटता रहा।

मृतक रामसेवक

सड़क पर घिसटती बाइक देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सरोजनीनगर पुलिस ने डंपर का पीछा कर उसे बिजनौर थाना क्षेत्र के नटकुर अंडरपास के पास पकड़ लिया। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामू यादव पेशे से ट्रक चालक थे, जबकि रामसेवक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रामसेवक के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र रिंकू यादव और तीन विवाहित बेटियां सुदामा, रेखा और बबली हैं। वहीं रामू यादव के परिवार में पत्नी अंजू, बेटा निखिल और बेटी शगुन हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें