स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

हर्ष फायरिंग कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अब तक नहीं बरामद कर सकी घटना में प्रयुक्त असलहा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। स्पैरो रिजॉर्ट में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक सिंह यादव और प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि घटना के 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस फायरिंग में प्रयुक्त असलहा बरामद नहीं कर सकी है। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि रविवार रात मदाखेड़ा मार्ग स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान डीजे पर डांस करते समय कई राउंड हर्ष फायरिंग की गई थी।

रिजॉर्ट कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने आयोजक गौरव शर्मा, रिजॉर्ट संचालक आशीष तिवारी उर्फ रिंकू तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, सात सीएलए एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी व पार्टी आयोजक गौरव शर्मा को भी जेल भेज चुकी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और असलहे की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें