स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का प्रतीक है तिरंगा: सतीश शर्मा

राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का प्रतीक है तिरंगा: सतीश शर्मा

राम बाबू मिश्रा रामसनेहीघाट बाराबंकी। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, त्याग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर नागरिक को इस अभियान में उत्साह के साथ भाग लेकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा दरियाबाद के दरियाबाद पश्चिमी मंडल में खजुरी चौराहे से बिरौली तक मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता और युवा यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान और देश की एकता के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब को अभियान के प्रति लोगों के उत्साह और राष्ट्रभक्ति का प्रमाण बताया।खजुरी से बिरौली तक निकली यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। तिरंगों से सजे मार्ग और गूंजते देशभक्ति के नारों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें