स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

दुर्गापूजा और दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दुर्गापूजा और दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महराजगंज।दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले में 1747 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कोतवाली, श्यामदेउरवा, भिटौली, सिन्दुरिया, निचलौल, कोठीभार और कोल्हुई थानों को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। इसमें 26 उपनिरीक्षक, 110 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 31 महिला आरक्षी, एक निरीक्षक और एक कंपनी पीएसी शामिल है।विसर्जन जुलूस, रावण दहन, भरत मिलाप और मेलों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। थानाध्यक्ष विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर बाधाएं दूर कराएंगे। प्रत्येक प्रतिमा के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी चलेंगे।पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। किसी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर देने को कहा गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें