स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद

पायनियर संवाददाता। गोण्डा

नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, नगदी, मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद किए हैं। ये लोग चोरी की बाइकों की पहचान छिपाकर नकली नम्बर प्लेट लगाकर उन्हें कम कीमत पर बेचते थे। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर शेखपुर के पास स्थित एक खंडहर में छापेमारी कर वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।

क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेंद्र सिंह उर्फ रौनक पुत्र दिनेश सिंह निवासी अमदही बाजार, थाना उमरी बेगमगंज गोण्डा, दुर्गेश मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश निवासी सिंहपुर, मौजा नकहा, थाना कटरा बाजार गोण्डा एवं गुड्डू उर्फ हेटा पुत्र मजीद निवासी पटेल नगर, घोसियाना, थाना नगर कोतवाली गोण्डा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोण्डा सहित आसपास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक की पहचान मिटाने के लिए उसकी नंबर प्लेट तोड़ देते थे और पेंट के जरिए फर्जी नंबर प्लेट तैयार कर वाहन को कम कीमत में बेच देते थे।

बाइक बेचने से मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपनी जरूरतें पूरी करते थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी के पैसों से मोबाइल फोन खरीदे थे, लेकिन पुलिस की नजर से बचने के लिए स्मार्टफोन के बजाय कीपैड फोन का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें, 1 की पैड मोबाइल फोन, 2,580 रुपए नकद, पेंट की 2 डिब्बियां, नंबर प्लेट रंगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ब्रश आदि सामान बरामद किया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने यह भी बताया कि गिरोह में और लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें