स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

देवहा किनारे बसे शेखापुर में चोरों का धावा, दो घरों से हज़ारों के जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी,गांव में दहशत

देवहा किनारे बसे शेखापुर में चोरों का धावा, दो घरों से हज़ारों के जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी,गांव में दहशत

बरखेड़ा-पीलीभीत। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। शनिवार-रविवार की रात देवहा नदी किनारे बसे गांव शेखापुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर आभूषण, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे चोर सबसे पहले भगवतशरण के घर में घुसे और वहां से एक मोटरसाइकिल, बैंक की पासबुक में रखे तीन हजार रुपये, एक मोबाइल फोन तथा बच्चों की गुल्लक चोरी कर ले गए। मोटरसाइकिल स्टार्ट न होने पर चोर उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने तलाश कर मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

इसके बाद चोरों ने धर्मपाल पुत्र लालाराम के घर को निशाना बनाया। कमरे में रखा संदूक उठाकर ले गए और बरामदे में रखे दो बड़े मोबाइल भी चोरी कर लिए। गांव के बाहर संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी कमर बिछुआ, दो चांदी की चेन, एक सोने की नथ और 43 सौ रुपये नकद निकाल लिए। वारदात के बाद खाली संदूक गांव के बाहर पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से भय का माहौल बना हुआ है और समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो चोरो के हौसले और बढ़ सकते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें