स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

अल्मोड़ा जनपद में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी स्क्रीनिंग में आई तेजी

अल्मोड़ा जनपद में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी स्क्रीनिंग में आई तेजी

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा । अल्मोड़ा जनपद में टीवी मुक्त भारत अभियान में लक्ष्य प्राप्ति हेतु विकासखंड हवालबाग , ताडीखेत , धौलादेवी एवं भिकियासेन ब्लॉक में Hand Held X-Ray machine से संभावित टी बी रोगियों की स्क्रीनिंग की जा रही है । जिसमें प्रत्येक दिन 150- 250 लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है । साथ ही टी बी कार्यक्रम में तेजी लाने हेतु सभावित रोगियों बलगम परीक्षण भी कराये जा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर प्रांशु डेनियल के नेतृत्व में टीवी कार्यक्रम की स्क्रीनिंग में अत्यधिक तेजी आइ है। इसे बनाए रखने की निर्देश दिए गए हैं। जनपद अल्मोड़ा पूर्व में अन्य जनपदों से पीछे चल रहा था। वर्तमान में एक्स-रे स्क्रीनिंग में आई तेजी के चलते जनपद की रैंकिंग तीसरे या चौथे स्थान पर आई है । इसे और तेजी से किए जाने हेतु जनपद में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर का सहयोग लिया जा रहा है । साथ ही साथ जिन क्षेत्रों में कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर नहीं है वहां पर ए एन एम से सहयोग लिया जा रहा है । टी बी कार्यक्रम में तैनात कार्मिकों द्वारा रोगियों की स्क्रीनिंग की जा रही है जल्द ही जनपद अल्मोड़ा अपने लक्ष्य को पूर्ण कर लेगा जनपद अल्मोड़ा को 547 ग्रामीण क्षेत्रो को हाई रिक्श विलेज का लक्ष्य दिया गया है , जिसके सापेक्ष अल्मोड़ा द्वारा 499 हाई रिक्श विलेज पूर्ण कर लिए गए हैं । बहुत जल्द ही शत- प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिए जाएगा और सभी कार्मिकों के सहयोग एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम का लक्ष्य यथा समय पूर्ण कर लिया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें