स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

भीमताल में 22 होम स्टे का औचक निरीक्षण, चार पर जुर्माना और चार को नोटिस

भीमताल में 22 होम स्टे का औचक निरीक्षण, चार पर जुर्माना और चार को नोटिस

पायनियर समाचार सेवा। भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या ने गुरुवार को भीमताल शहर में संचालित 22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को होम स्टे संचालन से जुड़े नियमों और निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में चार होम स्टे इकाइयों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन इकाइयों के संचालकों को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। नोटिस पाने वाली इकाइयों में हिमनन्दी होम स्टे, एस.के. होम स्टे, लेक पैराडाइज होम स्टे और ग्रीन होम होम स्टे शामिल हैं।
वहीं, बिना पंजीकरण संचालित चार इकाइयों पर प्रति इकाई 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इनमें मीजो हाउस, बारबन होम स्टे, अरोहा स्टेज और दि लेक हाउस शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान छह इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप मिलीं, जबकि आठ होम स्टे मौके पर बंद पाए गए। मानकों के अनुरूप पाई गई इकाइयों में टाउन हिल, दि पैरीविन्कल, लेक व्यू, भुवन गिरी, किरन और बुद्धि सरन होम स्टे शामिल हैं। पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में होम स्टे इकाइयों का निरंतर भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें