स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

संकट की घड़ी में जीवनरेखा : मध्य वायु कमान

संकट की घड़ी में जीवनरेखा : मध्य वायु कमान

हालिया बचाव अभियानों ने मानवीय सहायता के पीछे त्वरित प्रतिक्रिया, कौशल और समन्वित टीमवर्क को किया रेखांकित

पायनियर ।  वाराणसी

मध्य वायु कमान के विमानों और वायु योद्धाओं ने बाढ़, भूकम्प एवं अन्य आपात स्थितियों के दौरान प्रभावित नागरिकों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से उन परिस्थितियों में, जब स्थलीय मार्ग बाधित या पूरी तरह अनुपलब्ध हो जाते हैं, वायु सेना की त्वरित प्रतिक्रिया जीवनरक्षक सिद्ध होती है।

इस मानवीय प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण 27 सितम्बर 2026 को देखने को मिला, जब भारतीय वायु सेना के एक मी-17वी5 हेलीकॉप्टर ने छत्तीसगढ़ के डोंगाघाट गांव के निकट इंद्रावती नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच फंसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया। तलाशी के बाद वायु सेना के दल ने नागरिकों को एक कच्चे मकान की कमजोर छत पर एकत्र पाया। वायुयान चालक दल ने हेलीकॉप्टर को स्थिर रखते हुए एक गरुड़ कमांडो को छत पर उतारा। इसके बाद तीन महिलाओं, तीन बच्चों और एक शिशु सहित सभी 12 नागरिकों को विन्च के माध्यम से सुरक्षित हेलीकॉप्टर में लिया गया। मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों में वायुयान चालक दल को अक्सर प्रतिकूल मौसम, दुर्गम भूभाग और सीमित स्थानों में अभियान संचालित करना पड़ता है। अनेक परिस्थितियों में सड़क, पुल और संचार सम्पर्क बाधित होने के बाद हेलीकॉप्टर एवं परिवहन विमान प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने का एकमात्र साधन बन जाते हैं। ऐसी आपात परिस्थितियों में अभियानगत सटीकता का उपयोग मानवीय उद्देश्यों—जीवित लोगों का पता लगाने, राहत सामग्री पहुंचाने और संकट में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने—के लिए किया जाता है। पायलट, इंजीनियर, गरुड़ कमांडो, वायु यातायात नियंत्रक, चिकित्सा दल और ग्राउंड सपोर्ट कर्मी त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक टीम के रूप में कार्य करते हैं। आपदा के प्रकार और उसके विस्तार के अनुसार विभिन्न विमानों का उपयोग किया जाता है। भारी एवं मध्यम परिवहन विमान बचाव दलों, चिकित्सा उपकरणों और राहत सामग्री को लंबी दूरी तक पहुंचाते हैं, जबकि हेलीकॉप्टर पर्वतीय क्षेत्रों, बाढ़ग्रस्त गांवों, मकानों की छतों और नदी तटों पर फंसे नागरिकों तक पहुंचते हैं। प्रत्येक अभियान के पीछे सूक्ष्म योजना, तकनीकी तैयारी तथा नागरिक प्रशासन एवं अन्य राहत एजेंसियों के साथ निकट समन्वय होता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें