स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

श्रीराम की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार का किया मार्मिक वर्णन

श्रीराम की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार का किया मार्मिक वर्णन

रामनगर, बाराबंकी। श्री राम कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं, नामकरण संस्कार और अहिल्या उद्धार का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बचपन में मिले संस्कार व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कथा व्यास ने कागभुशुंडि जी के प्रसंग का वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण चित्रण किया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में 16 संस्कार बताए गए हैं, जिनमें नामकरण संस्कार का विशेष महत्व है। 

नाम व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो व्यक्ति को धर्म, त्याग, परोपकार और सदाचार से जोड़े। संस्कारों के अभाव में समाज में बुराइयां बढ़ती हैं। कथा के दौरान विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण के वन गमन, ताड़का, मारीच और सुबाहु वध तथा मिथिला जाते समय अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुनाया गया। अहिल्या उद्धार का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गलतियों से मुक्ति का मार्ग प्रायश्चित और क्षमा याचना है। पाप छिपाने से बढ़ता है, जबकि सच्चे मन से प्रायश्चित करने पर आत्मिक शांति मिलती है। 

भगवान श्रीराम के दर्शन मात्र से अहिल्या का उद्धार हो गया। कथा में यजमान रविकांत पांडेय सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, एडवोकेट सतीश चंद्र शुक्ला, अविरल सिंह, पवन कुमार ओझा, पप्पू सिंह, प्रभात सिंह, हसमत अली, गुड्डू और प्रभात शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पंडाल में मौजूद रहे और श्रीराम कथा का रसपान किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें