स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

श्रवण कुमार गंगवार भवन निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के सदस्य नामित

श्रवण कुमार गंगवार भवन निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के सदस्य नामित

पायनियर संवाददाता, पीलीभीत। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी श्रवण कुमार उर्फ़ नन्ने पुत्र ब्रह्म शंकर गंगवार को उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति में सदस्य नामित किया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रस्ताव पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

शासन की ओर से एक सितंबर 2026 को जारी डिजिटल हस्ताक्षरित कार्यालय आदेश में उनके नामांकन की जानकारी दी गई है। आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवाशर्त विनियमन) अधिनियम, 1996 और संबंधित नियमावली, 2009 के तहत गठित राज्य परामर्शदात्री समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नई समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी होने तक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्रवण कुमार को सदस्य नामित किया गया है।
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि समिति की समय-समय पर आयोजित होने वाली बैठकों में आवश्यक सुझाव प्राप्त करने के लिए यह नामांकन किया गया है। उन्हें नई समिति के गठन तक सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि नई समिति के गठन के बाद ही नियमानुसार वेतन, मानदेय, भत्ता, शुल्क अथवा अन्य व्यय देय होगा। श्रवण कुमार को जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर समर्थकों ने प्रसन्नता जताई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें