स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

डीएम के दरबार से तहसील पहुंचे शिवसेना पदधिकारी, गुंडा टिप्पणी पर भड़का गुस्सा

डीएम के दरबार से तहसील पहुंचे शिवसेना पदधिकारी, गुंडा टिप्पणी पर भड़का गुस्सा

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर तहसील सदर पहुंचे शिवसेना जिलाध्यक्ष शैली शर्मा और जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल प्रजापति के साथ कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया। शिवसेना पदाधिकारियों का आरोप है कि एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने बातचीत के दौरान उन्हें ‘गुंडा’ कह दिया। बस फिर क्या था, तहसील में सरकारी कामकाज के बीच सियासी गर्मी बढ़ गई और पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

शिवसेना पदाधिकारियों ने राजस्व प्रशासन और एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वे ग्राम प्रधान से जुड़े एक कार्य के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे थे। डीएम के निर्देश पर दोनों पदाधिकारी एसडीएम सदर से बातचीत करने पहुंचे थे, लेकिन मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

शिवसेना नेताओं ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इससे तहसील परिसर में भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। खास बात यह रही कि विवाद बढ़ने के बाद एसडीएम श्रद्धा सिंह खुद मौके पर पहुंची और पदाधिकारियों के से उन्होंने बातचीत शुरू की। यानी जिस बातचीत से विवाद शुरू हुआ, उसी विवाद को शांत कराने के लिए दोबारा बातचीत का सहारा लेना पड़ा।
फिलहाल तहसील सदर परिसर में वार्ता के बाद धरना समाप्त हो गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें