स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 96 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 96 अंक टूटा

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, ऊंचे वैश्विक बॉण्ड प्रतिफल और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों में चिंता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दिन के अंत में हुई बिकवाली के कारण 48.78 अंक यानी 0.07 प्रतिशत टूटकर 72,480.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 533.16 अंक यानी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 73,062.23 अंक तक पहुंच गया था। वहीं पचास शेयर वाला एनएसई निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.42 प्रतिशत फिसलकर 22,620.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, सन फार्मा, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन और एक्सिस बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली और उसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी से बाजारों को मिली राहत की रफ्तार थम गई। ऊंचा वैश्विक बॉण्ड प्रतिफल अब भी एक बड़ी बाधा बना हुआ है, जिससे जोखिम लेने की लगातार गुंजाइश सीमित हो रही है। 

बाजार का कुल रुख सतर्क बना हुआ है। निवेशक कच्चे तेल की कीमतों, बॉण्ड प्रतिफल, मुद्रास्फीति की उम्मीदों तथा वैश्विक मौद्रिक नीति पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर नजर रख रहे हैं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

आॅनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर रहीं। हालांकि, इससे बाजार को कोई नई दिशा नहीं मिली, क्योंकि क्षेत्रीय संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इसके प्रभाव को लेकर अनिश्चितता कायम है। इससे बाजार का व्यापक रुख स्पष्ट रूप से नकारात्मक होने के बजाय संतुलित बना रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.54 प्रतिशत बढ़कर 103.1 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 9,980.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 242.65 अंक और निफ्टी 64.05 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें