स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

शादी के अगले दिन दुल्हन ने चाय में मिलाया नशीला पदार्थ

शादी के अगले दिन दुल्हन ने चाय में मिलाया नशीला पदार्थ

  • 70 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार

पायनियर समाचार सेवा। हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने शादी के नाम पर कथित तौर पर ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये की नकदी, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 24 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई की शादी नहीं हो रही थी। परिवार लगातार उसके लिए रिश्ता तलाश रहा था। इसी दौरान सिडकुल क्षेत्र में उनकी मुलाकात पंकज गिरी नाम के व्यक्ति से हुई। पंकज ने उन्हें अपनी सास गीता देवी और रुकमिना से मिलवाया। बातचीत के बाद 21 वर्षीय रुकमिना से शादी तय हो गई। परिजनों के अनुसार, 22 सितंबर को सिडकुल क्षेत्र स्थित एक मकान में वरमाला डालकर दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद दुल्हन को लेकर परिवार घर पहुंचा। उसी रात रुकमिना ने बीमारी का बहाना बनाकर पति से अलग सोने की बात कही। आरोप है कि अगले दिन रुकमिना ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को पिला दिया। नशे की हालत में जाने के बाद जब उसकी आंख खुली तो घर से करीब 70 हजार रुपये की नकदी और कई मोबाइल फोन गायब मिले। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।
पांच आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो रुकमिना के शामली जिले के मिजार्पुर गांव की रहने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रुकमिना के साथ अब्दुल बारी, रागिनी पाल, पुनीत कुमार और राजस्थान के भरतपुर निवासी फतेह सिंह मीना को गिरफ्तार कर लिया। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो को भी सीज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने शादी के नाम पर अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है या नहीं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें