स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

सरकारी सेवाएं बिना किसी बाधा के नागरिकों तक पहुंचना सुशासन की पहली कसौटी : विजेंद्र गुप्ता

सरकारी सेवाएं बिना किसी बाधा के नागरिकों तक पहुंचना सुशासन की पहली कसौटी : विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली। “सुशासन की वास्तविक कसौटी यही है कि नागरिकों को
सरकारी सेवाएं कितनी सहजता और सरलता से उपलब्ध होती हैं। किसी भी योजना की सार्थकता
तभी है, जब उसकी जानकारी, मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता बिना किसी अनावश्यक बाधा
के लोगों तक पहुंचे।” यह बात दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष एवं रोहिणी के विधायक विजेंद्र
गुप्ता ने आज रोहिणी सेक्टर-8 स्थित केंद्रीय विद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत
आयोजित ‘सेवा सेतु कैंप’ का उद्घाटन करते हुए कही। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली की
जिलाधिकारी सौम्या सौरभ, आईएएस भी उपस्थित रहीं। ‘सेवा सेतु कैंप’ को नागरिकों के लिए
एक एकल सुविधा केंद्र के रूप में तैयार किया गया है, जहां दिल्ली सरकार की विभिन्न सेवाओं
और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन तथा आवश्यक सहायता एक ही
स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।
विजेंद्र गुप्ता ने कैंप में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत की और नागरिकों के
लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कैंप में उपलब्ध कराई जा
रही सेवाओं और नागरिकों को दी जा रही सहायता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि
प्रभावी जनसेवा के लिए केवल योजनाओं की घोषणा पर्याप्त नहीं है, बल्कि नागरिकों तक उनकी
स्पष्ट जानकारी पहुंचाना, सरल और सुलभ व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा समय पर आवश्यक
सहायता प्रदान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का वास्तविक
लाभ उठा सकें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें