स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सपा के महिला सम्मान समारोह में कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

सपा के महिला सम्मान समारोह में कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

बरेली। समाजवादी पार्टी की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नूतन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन किया गया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया। समारोह में महिलाओं के साथ ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव रहे, जबकि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की।

 मंडल प्रभारी एवं शिक्षक एमएलसी जसवीर वाल्मीकि ने भी समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।मुख्य अतिथि शुभलेश यादव ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। किसी भी समाज की प्रगति इस बात से तय होती है कि वहां महिलाओं को कितना सम्मान, सुरक्षा, समानता और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने के साथ शिक्षा, रोजगार, राजनीति और सामाजिक नेतृत्व में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है। 

ऐसे आयोजन महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि महिला सम्मान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे अपने व्यवहार और सामाजिक व्यवस्था का हिस्सा बनाना होगा। महिलाओं को बराबरी का अधिकार, सुरक्षित वातावरण और निर्णय प्रक्रिया में उचित स्थान देना समय की आवश्यकता है।आयोजक नूतन शर्मा ने कहा कि समारोह का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को पहचान देना, उनका उत्साह बढ़ाना और उनके सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व करने और समाज में बदलाव लाने की पूरी क्षमता है। उन्हें समान अवसर और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें