स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारदीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवालकुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासीविनोद द्विवेदी ने जीता 'वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया' का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की सफलताCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावहत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारदीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवालकुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासीविनोद द्विवेदी ने जीता 'वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया' का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की सफलताCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेराव

समाज के हर वर्ग तक पहुंच बढ़ाने और मतदाता पुनरीक्षण में जुटने का भाजपा का निर्देश, 24 प्रकोष्ठ संकुलों को सौंपी जिम्मेदारी

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

समाज के हर वर्ग तक पहुंच बढ़ाने और मतदाता पुनरीक्षण में जुटने का भाजपा का निर्देश, 24 प्रकोष्ठ संकुलों को सौंपी जिम्मेदारी

रघुबीर शर्मा। लखनऊ 

 भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ संकुल की प्रदेश बैठक सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश के 24 प्रकोष्ठ संकुलों के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया।

भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा ने कहा- समाज के हर वर्ग तक पहुंचे भाजपा   

भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा ने कहा कि 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। प्रकोष्ठ संकुलों की जिम्मेदारी सर्वव्यापी भाजपा को सर्वस्पर्शी भाजपा बनाने की है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अभियान और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाए।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ संकुलों का दायित्व सौंपा गया है। इन पदाधिकारियों को शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, दुग्ध उत्पादकों, नगर निकाय एवं पंचायत प्रतिनिधियों, खेल जगत से जुड़े युवाओं, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, वरिष्ठ नागरिकों और सहकारिता क्षेत्र के लोगों के बीच संपर्क एवं संवाद स्थापित करना होगा। इन वर्गों को संगठन से जोड़ने के साथ एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे नकारात्मक नैरेटिव का तथ्यों के आधार पर जवाब देने के लिए भी लोगों को तैयार करना होगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी, बोले- विपक्ष के नैरेटिव का तथ्यों से दें जवाब  

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकोष्ठ संकुलों के माध्यम से उन्हें प्रदेश के व्यापक क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संगठनात्मक कार्य करने का अवसर मिला है। सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, परिश्रम और सक्रियता से करें।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों से भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और अन्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का प्रयास किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि संपर्क, संवाद और समन्वय के माध्यम से शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, प्रोफेशनल्स, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठन ने सभी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे अपेक्षा है कि वे अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करते हुए समर्पण के साथ काम करें और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के संगठनात्मक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।बैठक में प्रकोष्ठ संकुल के प्रदेश समन्वयक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश सहसमन्वयक संतराम यादव एवं मिथिलेश त्रिपाठी सहित प्रदेश के 24 प्रकोष्ठ संकुलों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें