कुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासी

ऋषिकेश। (रजनी गोयल ) नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर शंभू पासवान ने शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को अस्थायी असुविधा हो रही है, लेकिन भविष्य में इसके दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे। कुंभ मेला नजदीक है, इसलिए सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
*महापौर ने बताई प्रमुख योजनाएं:*
- *गौशाला निर्माण:* आवारा गोवंश के संरक्षण के लिए जमीन मिल चुकी है, जल्द निर्माण शुरू होगा।
- गुमानीवाला बाईपास नाला: लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए लगभग 1 करोड़ 80 लाख की लागत से नया नाला बनाया जा रहा है।
- *सीवर लाइन:* शहर में पुरानी और ओवरफ्लो लाइनों को हटाकर नई सीवर लाइनें डाली जा रही हैं।
- *विद्युत लाइन भूमिगत:* छतों से गुजरने वाले तारों को हटाने के लिए 440 वोल्ट, 11 हजार और 33 हजार वोल्ट की लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है।
महापौर ने कहा कि निगम प्रशासन पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी असुविधा पर सीधे निगम कार्यालय से संपर्क करें।
प्रेस वार्ता के दौरान नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला मौजूद रहे।



