CM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेशवासियों को दिवाली का तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात देंगे। इसके लिए सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि ट्रांसफर करेंगे। इससे प्रदेश के लगभग 1.89 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।
शाम 4 बजे लोकभवन में होगा कार्यक्रम
मुफ्त सिलेंडर वितरण और सब्सिडी हस्तांतरण का कार्यक्रम आज शाम 4 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली के अवसर पर यह सौगात देंगे।
सरकार की इस पहल से त्योहार के दौरान लाभार्थी परिवारों को रसोई गैस की सुविधा मिलेगी और दिवाली की तैयारियों में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।



