स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा सदरौना क्षेत्र का विकास

मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा सदरौना क्षेत्र का विकास

 जन संवाद में जुटी लोगों की भारी भीड, क्षेत्र का निरीक्षण कर विधायक प्रतिनिधि डॉ.अखिलेश सिंह ने दिए अधिकारियों को निर्देश

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। मास्टर प्लान बनाकर सदरौना की समस्याओं का समाधान कराए जाने का निर्णय खुशहालगंज मंडल जन संवाद कार्यक्रम में लिया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान नये नाले के निर्माण तथा नालियों की री-मॉडलिंग के निर्देश दिए गए। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव सहित नगर निगम के विभिन्न विंग अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि डॉ. अखिलेश सिंह ने किया।

सदरौना स्थित आर.एस.लॉन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज सरोजनी नगर के विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अपर नगर आयुक्त डॉ.अरविंद कुमार राव,जल संस्थान के अधिशासी अभियंता तथा जोनल अधिशासी अभियंता कार्यक्रम में उपस्थित थे। जनसंवाद से पहले क्षेत्र भ्रमण पर निकले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि ने जल भराव पर नाराजगी व्यक्त की तथा अनिल गौतम के घर से शुभम सिटी तालाब तक नये नाले का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए।

मान्यवर काशीराम आवासीय योजना परिसर की नालियों की री-मॉडलिंग के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। मुख्य मार्ग के समानांतर दोनों और नए नालों के निर्माण तथा सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग लोगों ने रखी, जिस पर विधायक प्रतिनिधि द्वारा मास्टर प्लान बनाकर क्षेत्र को विकसित कराए जाने के निर्देश दिए गए। विधायक प्रतिनिधि ने डिजिटल टोपोग्राफी मैपिंग के जरिए मास्टर प्लान बनाने तथा उसके अनुरूप कार्य योजना के गठन पर समयबद्ध कार्यवाही की अपेक्षा अधिकारियों से की है।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने तथा जोनल अधिशासी अभियंता को पार्कों को विकसित कराए जाने के निर्देश दिए गए। पानी की टंकी के लीकेज को जलापूर्ति बाधित किए बगैर दुरुस्त कराए जाने के निर्देश भी विधायक प्रतिनिधि दिए हैं। जन संवाद तथा क्षेत्र निरीक्षण कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कीर्ति वर्धन सिंह, खुशहालगंज मंडल के सह प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष रागिनी कटारिया तथा धर्मवीर यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें