स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान, अटरिया में रोककर लौटायाट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर निकले आनंद दीक्षित, बोलेवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान, अटरिया में रोककर लौटायाट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर निकले आनंद दीक्षित, बोलेवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

सड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मदद

सड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मदद

पायनियर संवाददाता  ।  जलालपुर, अंबेडकरनगर
विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के सुधार नगर स्थित राम बली रेजीडेंशियल स्कूल, कासिमपुर कर्बला से शिक्षण कार्य समाप्त कर लौट रहीं दो अध्यापिकाएं बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। बताया गया कि रास्ते में उनकी स्कूटी की एक बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों अध्यापिकाओं के साथ बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए उनकी मदद शुरू की। डॉ. सिंह ने दोनों घायल अध्यापिकाओं को अपनी निजी गाड़ी से चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने बाइक सवार घायल लोगों की भी सहायता की और उनके इलाज की व्यवस्था में सहयोग किया।
डॉ. अभिषेक सिंह ने चिकित्सक से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की घड़ी में घायल और जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जान और स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं है। जरूरत के समय तत्काल सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
हादसे के बाद डॉ. अभिषेक सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों की तत्काल सहायता किए जाने और उपचार की व्यवस्था कराने की जानकारी क्षेत्र में पहुंची तो लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में समय पर मदद मिलने से घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार मिल सकता है। लोगों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हादसे के संबंध में पुलिस की ओर से अन्य आवश्यक कार्रवाई की जानकारी समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें