स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

सुल्तानपुर में ग्रामीण खेलों को मिलेगा नया आयाम, कई ब्लॉकों में बनेंगे ग्रामीण स्टेडियम

सुल्तानपुर में ग्रामीण खेलों को मिलेगा नया आयाम, कई ब्लॉकों में बनेंगे ग्रामीण स्टेडियम

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अवस्थापना को मजबूत करने और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। युवा कल्याण विभाग के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्रामीण स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

विकासखंड लंभुआ की ग्राम पंचायत जमखुरी में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। वहीं विकासखंड करौदीकला की ग्राम पंचायत बहाउद्दीनपुर में ग्रामीण स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

 

 

इसके अलावा विकासखंड मोतिगरपुर की ग्राम पंचायत शाहपुर लपटा, विकासखंड दुबेपुर की ग्राम पंचायत पलहीपुर तथा विकासखंड बल्दीराय की ग्राम पंचायत निशासिन में ग्रामीण स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

 

 

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद के खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकेंगे। प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव तक खेल संसाधन पहुंचाकर स्वस्थ एवं खेलमय वातावरण तैयार करना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें