स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

रोजगार मेले में 600 युवाओं को मिले ऑफर लेटर, 1500 से अधिक ने लिया भाग

रोजगार मेले में 600 युवाओं को मिले ऑफर लेटर, 1500 से अधिक ने लिया भाग

कृष्णपाल गुर्जर बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ा रही केंद्र सरकार

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करा रही है। युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ रोजगार सृजित करने वाला भी बनना चाहिए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई सेक्टर-18 में आयोजित रोजगार मेले में 1500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। मेले में 75 उद्योगों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 600 युवाओं को नौकरी के प्रस्ताव पत्र दिए गए। कृष्णपाल गुर्जर ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल भी मौजूद रहे।


गुर्जर ने कहा कि बदलते दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है। युवाओं को तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और संवाद कौशल विकसित करने के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दुधौला में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। युवाओं के लिए निजी उद्योगों और स्वरोजगार में भी व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, रोजगार विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें