स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

रास्ते के विवाद ने ली युवक की जान, दो गंभीर

रास्ते के विवाद ने ली युवक की जान, दो गंभीर

पंचायत भवन के पास हटने को लेकर हुआ विवाद

देर रात हुई घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

अनूप सिंह। हजपुरा, अंबेडकरनगर

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनिया में शनिवार देर रात रास्ते से हटने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पंचायत भवन के पास हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत शरीफपुर निवासी साहिल पुत्र शकील (22 वर्ष) तथा जमशेद पुत्र नसीम लखनिया बाजार से दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे।

उनके साथ दूसरी बाइक पर यासीन पुत्र शरीफ तथा गुलाम अशरफ पुत्र इस्लाम भी मौजूद थे। आरोप है कि पंचायत भवन के पास खड़े सुनील पुत्र अमरजीत और उसके कुछ साथियों से रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।मारपीट के दौरान साहिल के सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि जमशेद और यासीन भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं जमशेद और यासीन का उपचार जारी है तथा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौत की खबर से उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा:

साहिल की मौत की सूचना मिलते ही शरीफपुर, लखनिया और आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया।

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस:

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।
क्षेत्राधिकारी अकबरपुर नीतीश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में एक युवक की मृत्यु हुई है तथा अन्य लोग घायल हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें