स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

विधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया

विधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया

 ऋषिकेश :भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया। उन्होंने नियम 53 के तहत बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को पुनः उठाते हुए लंबे समय से इस क्षेत्र में निवास कर रहे परिवारों की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, नियम 300 के तहत राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र एंव वन क्षेत्र से जुड़े इलाकों की सड़क समस्याओं को उठाते हुए सड़कों के पुनरुद्धार, चौड़ीकरण एवं डामरीकरण की मांग की।

डॉ. अग्रवाल ने बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण पर सदन को अवगत कराया कि क्षेत्र में लगभग 75 वर्षों से अधिक समय से निवासरत 60 हजार से अधिक लोगों के ऊपर संकट छाया हुआ है। यह विषय हजारों परिवारों के भविष्य और उनके आवासीय अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से बड़ी संख्या में लोग निवासरत हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में एम्स, आईडीपीएल, पशुपालन विभाग तथा टिहरी विस्थापितों से संबंधित व्यवस्थाओं सहित कई सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थान भी संचालित हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण का मानवीय दृष्टिकोण से समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि वर्षों से यहां निवास कर रहे परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने सदन के माध्यम से इस विषय पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया। उल्लेखनीय है कि प्रकरण के समाधान की दिशा में कैबिनेट की बैठक में समिति गठित करने का निर्णय भी लिया जा चुका है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए आगे की कार्यवाही शीघ्रता से किए जाने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही डॉ. अग्रवाल ने नियम 300 के तहत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र एंव वन भूमि से जुड़े क्षेत्रों की सड़क संबंधी समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क से सटे ओणेश्वर मंदिर से साहब नगर (पुरानी जंगला चौकी) तक की सड़क सहित रिजर्व फॉरेस्ट की गढ़ी, भट्टोंवाला, रुषा फार्म (गुमानीवाला) एवं गौरी माफी क्षेत्र की सड़कों के पुनरुद्धार, चौड़ीकरण और डामरीकरण की मांग की।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सड़कें स्थानीय निवासियों के आवागमन, दैनिक आवश्यकताओं तथा क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सड़कों की बेहतर स्थिति से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। इसलिए संबंधित क्षेत्रों की सड़क समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाना चाहिए।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के माध्यम से स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े इन विषयों का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

(रजनी गोयल)

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें