स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत एवं पैच वर्क कार्यों की समीक्षा

क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत एवं पैच वर्क कार्यों की समीक्षा

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत एवं पैच वर्क कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़कों पर किए जाने वाले पैच वर्क कार्यों की कार्ययोजना एवं कार्यवार विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों, गड्ढों एवं सड़क के खराब हिस्सों का चिन्हांकन करते हुए उनके पैच वर्क एवं मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों, उनकी अनुमानित लागत तथा कार्य पूर्ण करने की समयसीमा से संबंधित विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि मानसून के पश्चात क्षतिग्रस्त सड़कों के पैच वर्क कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पैच वर्क कार्यों में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उसका स्थलीय निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारी आदि सम्मिलित हुए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें