स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

रामनगर-काशीपुर रोड की बदहाली पर सीएम धामी सख्त, तय समय में गड्ढामुक्त करने के निर्देश

रामनगर-काशीपुर रोड की बदहाली पर सीएम धामी सख्त, तय समय में गड्ढामुक्त करने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। रामनगर/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर-काशीपुर रोड की स्थिति का संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कुमाऊं मंडल की सभी महत्वपूर्ण सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने को कहा है। कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी मंडलायुक्त दीपक रावत को दी गई है। मंडलायुक्त ने बताया कि रामनगर-काशीपुर मार्ग के काशीपुर से रामनगर प्रभाग में 18 किलोमीटर पैच मरम्मत का लक्ष्य है। इसमें अब तक 11.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पूरी हो चुकी है। कार्य में तेजी लाने के लिए प्लांट और कार्यस्थल पर 30 से अधिक श्रमिक लगाए गए हैं। मरम्मत कार्य में तीन स्टेटिक रोलर, एक वाइब्रेटर रोलर, एक पेवर, दो टार बॉयलर, आठ टिपर और एक जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है। प्लांट में 50 मीट्रिक टन बिटुमिन की क्षमता उपलब्ध है तथा विभिन्न आकार की ग्रिट भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। मंडलायुक्त ने अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ कार्य निर्धारित समय में पूरा करने और किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। अन्य महत्वपूर्ण मार्गों की मरम्मत की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें