स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Azam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान

स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी

स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के संजीव प्रसारण को जनपद में राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार, अन्य जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण, शिक्षकों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक कार्ड

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: मंत्री

रविकांत दूबे। कानपुर देहात

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वाराणसी से आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ, विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1,200 की धनराशि अंतरण, शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू निष्पादन तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों के सम्मान समारोह का जनपद कानपुर देहात में इको पार्क, माती स्थित कम्युनिटी हॉल में सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल, जिलाधिकारी कपिल सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, जिला स्तरीय अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 25 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए तथा योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षक राष्ट्र के भावी नागरिकों का निर्माण करते हैं, इसलिए राज्य सरकार उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से लाखों शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, केजीबीवी के शिक्षक, विद्यालयों में कार्यरत रसोइये तथा उनके आश्रित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आज प्रदेश के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी क्रय करने हेतु धनराशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्राप्त धनराशि का उपयोग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति में करें तथा उन्हें निर्धारित वेशभूषा में नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अन्तर्गत राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार व अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों का सराहना की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुबोध सिन्हा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चैधरी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें