स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Azam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश

-महिला, प्रेमी समेत चार गिरफ्तार

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश

-जमीन बेचकर प्रेमी को रकम देने और पति की मौत के बाद शादी का किया था वादा

-अम्बरपुर-मथेड़ी मार्ग के जंगल में मारी गई थी गोली

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नंगली गांव निवासी प्रवीण उर्फ परविंदर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रवीण की हत्या उसकी पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी विकास पंडित के साथ मिलकर साजिश रचकर कराई थी। प्रेम संबंध में पति को बाधक मानते हुए रेखा ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने मामले में रेखा, उसके प्रेमी विकास पंडित समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रेखा ने प्रेमी से पति की हत्या के बाद उसके साथ शादी करने और जमीन बेचकर उसे मोटी रकम देने का वादा किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को प्रवीण उर्फ परविंदर हत्याकांड का विधिवत खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को रायपुर नंगली निवासी प्रवीण उर्फ परविंदर की अम्बरपुर-मथेड़ी मार्ग स्थित जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद रतनपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड के अनावरण के लिए एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक के निर्देशन और रतनपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच के साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया। जांच के दौरान प्रवीण की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी विकास पंडित की भूमिका संदिग्ध सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस के अनुसार रेखा के विकास पंडित से प्रेम संबंध थे। इन संबंधों को लेकर रेखा और प्रवीण के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि रेखा और विकास ने प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके बाद विकास ने हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए कल्याण और राजा को साथ लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि रेखा ने विकास से वादा किया था कि प्रवीण की हत्या के बाद वह उसके साथ शादी कर लेगी। इसके साथ ही पति की जमीन बेचकर मिलने वाली रकम में से उसे मोटी रकम देने की बात भी कही गई थी। इसी लालच और योजना के तहत हत्या की साजिश को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने साक्ष्यों के संकलन और जांच के बाद प्रवीण हत्याकांड में उसकी पत्नी रेखा, प्रेमी विकास पंडित, कल्याण और राजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें