स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

दून में आधी रात पुलिस का ‘नाइट स्ट्राइक’

दून में आधी रात पुलिस का ‘नाइट स्ट्राइक’

देहरादून, 4 अक्टूबर। वीकेंड पर अपराध और हुड़दंग पर लगाम कसने के लिए दून पुलिस ने शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाकर शहर से लेकर देहात तक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात सड़कों, होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक चेकिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।

अभियान के दौरान पुलिस ने 1,809 वाहनों की चेकिंग की, जबकि रात में घूम रहे 1,900 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर 35 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जहां पुलिस ने उनसे आवश्यक पूछताछ के साथ सत्यापन की कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।नाइट स्ट्राइक के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 18 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहनों को सीज कर दिया गया।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई जारी रही। 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर ₹16,000 का जुर्माना वसूला गया, जबकि 65 वाहन चालकों के चालान माननीय न्यायालय के लिए भेजे गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया। दून पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई ने साफ कर दिया कि वीकेंड की रातों में नियम तोड़ने वालों, नशे में वाहन चलाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट - सोनू उनियाल 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें