स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गयी सख्त कार्यवाही

पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गयी सख्त कार्यवाही

अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के अनुक्रम में एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में जनपद में सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट व विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगण द्वारा पुलिस बल के साथ दिनांक 07.06.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे के मध्य अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों को रोककर साइलेंसर, हॉर्न, नम्बर प्लेट चेक करते हुए ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की सघन जांच की गई।

अभियान के तहत की गयी कार्यवाही

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 280 वाहनों का चालान किया गया तथा उल्लंघनकर्ताओं से कुल 61,60,000 (इकसठ लाख साठ हजार) रुपये का शमन शुल्क वसूल कर विधिक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट व नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में भी इस प्रकार के आकस्मिक अभियान निरंतर जारी रहेंगे। जनपद पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वे स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा हेतु नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का सदैव पालन करें।

 

रविकांत दुबे,कानपुर देहात

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें