स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन किया

पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन किया

एजेंसी। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ आफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स‘का विमोचन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोविंद के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए उनकी जीवन यात्रा को भारतीय लोकतंत्र के लिए ह्यअनमोल विरासत बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविंद जी की आटोबायोग्राफी भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए यादगार विरासत बनेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोविंद जी के जीवन संघर्ष और देश के लिए योगदान को समझने के लिए यह किताब जरूर पढ़ें। पीएम मोदी ने युवा पीढ़ी से कहा कि कोविंद जी के अनुभवों और संघर्षों से सीखें। उन्होंने कहा कि किताब का शीर्षक ही संदेश देता है कि भले ही संघर्ष व्यक्तिगत थे, लेकिन उनकी जीत भारतीय लोकतंत्र की जीत है।
प्रधानमंत्री ने कोविंद के राष्ट्रपति कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि वे प्रोटोकॉल से हटकर मिलते थे और विदा करने कार के दरवाजे तक आते थे। गांव परौंख जाकर उन्होंने अपने शिक्षकों के पैर छुए और गांव की मिट्टी को नमन किया। यह भारत के सांस्कृतिक मूल्यों की झलक थी जिस पर हर भारतीय को गर्व है। पीएम मोदी ने कोविंद की किताब में लिखी एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बचपन में कोविंद के घर में आग लगी थी। उनकी मां ने सामान बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कम उम्र में मां को इस तरह खोने का दर्द बहुत बड़ा होता है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें कोविंद जी की आत्मकथा के लॉन्च का गवाह बनने का अवसर मिला है। यह किताब देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें