स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
वोट चोरी’ से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्यावोट चोरी’ से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को दिलाया जाएगा बीमा क्लेम : जिलाधिकारी

बीमित किसान 72 घंटे के अंदर 14447 पर दें फसल क्षति की सूचना : उपनिदेशक कृषि

फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को दिलाया जाएगा बीमा क्लेम : जिलाधिकारी

गोण्डा। जनपद में तेज आंधी एवं वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुई क्षति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से जिन-जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, उनका समयबद्ध तरीके से सर्वे कराया जाए तथा नियमानुसार पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का क्लेम दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं इफको टोकियो फसल बीमा कम्पनी की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों एवं खेतों में पहुंचकर फसलों को हुई क्षति का स्थलीय सर्वेक्षण करेगी। सर्वे के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र कृषकों को फसल बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद के समस्त सम्मानित कृषकों से अपील की है कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है और तेज आंधी एवं वर्षा के कारण उनकी धान अथवा मक्का की फसल को नुकसान हुआ है, वे फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर अवश्य दर्ज कराएं। किसान फोन करते समय अपना नाम, ग्राम पंचायत का नाम, विकास खंड तथा तहसील का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज कराएं। ताकि फसल क्षति की सूचना संबंधित स्तर पर समय से दर्ज हो सके और आगे की कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो।


फसल क्षति से प्रभावित किसान अपनी लिखित शिकायत उप कृषि निदेशक कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा इफको टोकियो फसल बीमा कम्पनी में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वे फसल क्षति की सूचना निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य दें, जिससे संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित खेतों का समय से सर्वे कराया जा सके और नियमानुसार अधिक से अधिक पात्र कृषकों को फसल बीमा योजना का क्लेम दिलाया जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें