स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

पानी ने घेरा, लोगों ने थामा हाईवे, एक घंटे तक थमा एनएच-30

पानी ने घेरा, लोगों ने थामा हाईवे, एक घंटे तक थमा एनएच-30

  • केशव ग्रीन सिटी में जलभराव से भड़के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद खुला जाम

पायनियर संवाददाता । सीतापुर 

सरायन नदी का पानी केशव ग्रीन सिटी में घुसा तो लोगों का गुस्सा एनएच-30 पर फूट पड़ा। मंगलवार शाम करीब छह बजे रामकोट थाना क्षेत्र की कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक हाईवे थमा रहा। डीएम और एसपी के मौके पर पहुंचकर लंबी बातचीत के बाद जाम समाप्त हो सका।

 प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि सरायन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई चेतावनी नहीं दी। अचानक पानी कॉलोनी में घुसने से कई घर जलभराव की चपेट में आ गए और लोगों को सामान छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। इससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की गई।

जाम की सूचना पर तहसीलदार सदर अजीत जायसवाल पहले मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मुआवजे और स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं, राहत और समाधान का आश्वासन दिया, तब जाकर हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जलस्तर कम होने तक प्रभावित परिवारों के लिए राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें