स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा,खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम चालक की मौत

शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा,खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम चालक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। तेज बारिश के दौरान थाना पीजीआई क्षेत्र उतरेठिया के पास शहीद पथ पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम जा घुसी। भीषण टक्कर में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और तत्काल अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक 14 अगस्त की रात करीब दो बजे तेज बारिश के दौरान शहीद पथ पर उतरेटिया के पास ट्रक संख्या (एनएल 01 एसी 3272) खराब हो गया था। ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम संख्या (यूपी 32 एचएन 3006) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। खराब ट्रक बना रहे लोगों की बाल बाल जान बची। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम चालक अर्जुन यादव (27) पुत्र रविकरण, निवासी देवीहा पुरवा, थाना सतरिख, बाराबंकी केबिन में फंस गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में पीजीआई अपेक्स ट्रामा अस्पताल भेजा। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें