स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग मामले‌ में आयोजक गिरफ्तार, भेजा जेल

जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग मामले‌ में आयोजक गिरफ्तार, भेजा जेल

हर्ष फायरिंग के आरोपी को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस नही कर सकी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के आयोजक गौरव शर्मा को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी और वारदात में प्रयुक्त असलहे तक नहीं पहुंच सकी है। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि रविवार रात मोहनलालगंज के मदाखेड़ा मार्ग स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में लखनऊ के लालबाग निवासी गौरव शर्मा की जन्मदिन पार्टी आयोजित थी।

जिसमें करीब 40 लोग शामिल हुए थे। जिसमें से कुछ लोगो ने शराब भी पी थी। पार्टी में डीजे पर डांस के दौरान कई राउंड हर्ष फायरिंग की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।रिजॉर्ट के कर्मचारी जितेंद्र सिंह निवासी सतौहा, जनपद सीतापुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें फायरिंग की पुष्टि हुई। कर्मचारी की तहरीर  पार्टी आयोजक गौरव शर्मा, रिजॉर्ट संचालक आशीष तिवारी उर्फ रिंकू तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, 7 सीएलए एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को लगाया गया।

मंगलवार को पुलिस ने पार्टी आयोजक गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी और घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें